Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन-अमेरिका संबंधों के लिए शी के 6 सूत्री प्रस्ताव

Published

on

Loading

वाशिंगटन। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए छह सूत्री प्रस्ताव पेश किए हैं।

शी ने ये प्रस्ताव व्हाइट हाउस में अपने अमेरिकी समकक्ष बराक ओबामा के साथ वार्ता के दौरान रखे, जो इस प्रकार हैं :

1) दोनों देशों को सभी स्तरों पर परस्पर आदान-प्रदान और संचार को बनाए रखना चाहिए। रणनीतिक एवं आर्थिक वार्ता और लोगों के बीच उच्चस्तरीय विचार-विमर्श जैसे प्रमुख द्विपक्षीय तंत्रों को पूरी तरह से अपनाया जाना चाहिए।

2) दोनों देशों को अर्थव्यवस्था, व्यापार, सेना, आतंकवाद से जंग, कानून प्रवर्तन, ऊर्जा, पर्यावरण और बुनियादी ढांचा सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग बढ़ाना चाहिए।

3) चीन और अमेरिका को लोगों के बीच परस्पर आदान-प्रदान को बढ़ावा देना चाहिए और द्विपक्षीय संबंधों के लिए सामाजिक आधार को मजबूत करना चाहिए।

4) दोनों देशों को एक-दूसरे के ऐतिहासिक मतभेदों, संस्कृति, परंपरा, सामाजिक प्रणाली, विकास मार्गो और विकास ढांचे का सम्मान करना चाहिए और एक-दूसरे से सीख लेनी चाहिए।

5) दोनों पक्षों को एशिया-प्रशांत मामलों में वार्ता और सहयोग बढ़ाना चाहिए।

6) दोनों देशों को क्षेत्रीय एवं वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटना चाहिए।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending