Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

श्रीदेवी ने ‘पुली’ के लुक सार्वजनिक किया

Published

on

Loading

चेन्नई। अभिनेत्री श्रीदेवी आगामी तमिल फिल्म ‘पुली’ में महारानी का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने रविवार को फिल्म का अपना लुक जारी किया। इस फिल्म में तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय भी हैं। फिल्म की डबिंग होगी और यह हिंदी में भी प्रदर्शित होगी।

श्रीदेवी ने ट्विटर पर साझा किया, “पुली का लुक, आनंद से भरी कल्पना! पास के सिनेमाघरों में अपने दोस्तों और बच्चों को लाएं।” मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन सुनहरे गाउन में श्रीदेवी राजसी मुकुट पहने हुए नजर आईं। चम्बु देवेन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पुली’ में हंसिका मोटवानी, श्रुति हासन और कन्नड़ के सुदीप भी अभिनय करते नजर आएंगे।

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending