Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘एकदम नए स्टाइल’ में मुंबई में प्रस्तुति देंगे राहत

Published

on

Loading

मुंबई। मशहूर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान यहां 20 सितंबर को ‘एकदम नए स्टाइल’ में प्रस्तुति देने को लेकर उत्साहित हैं। राहत फतेह अली खान यहां ताज लैंड्स एंड में ईईमैक्स वैश्विक पुरस्कार समारोह, 2015 में अपनी मधुर आवाज और ताल से सूफीवाद की बयार बहाएंगे। पुरस्कार अर्पण समारोह 19 अगस्त को एक सम्मेलन के बाद आयोजित होगा।

राहत ने एक बयान में कहा, “पुरस्कार अर्पण समारोह में मेरी प्रस्तुति भारत में कई वर्षो बाद मेरी पहली लाइव प्रस्तुति होगी। मैं एकदम नए स्टाइल में प्रस्तुति दूंगा। समारोह की रात दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।” ईईमैक्स ग्लोबल पुरस्कार अर्पण समारोह में प्रस्तुति देने वाले अन्य कलाकारों में गायक शान, अभिनेत्री व डांसर लॉरेन गॉटलिब भी शामिल हैं।

मनोरंजन

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Continue Reading

Trending