Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

किम कर्दशियां ने किया गर्भावस्था का प्रदर्शन

Published

on

Loading

न्यूयॉर्क। रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां ने गिवेंची न्यूयॉर्क फैशन वीक शो के दौरान अपनी गर्भावस्था का प्रदर्शन किया। वह अपने पति कान्ये वेस्ट के साथ अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। ‘पीपल डॉट कॉम’ के अनुसार, शुक्रवार एक कार्यक्रम में 34 वर्षीय किम काले रंग के गिवेंची गाउन में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने काले रंग के जूते भी पहने हुए थे।

किम पहले से एक बच्ची नॉर्थवेस्ट की मां हैं और वहीं दिसंबर में वह दूसरे बच्चे के आने की उम्मीद कर रहे हैं। किम ने नॉर्थवेस्ट के साथ कुछ समय बिताया। वहीं नॉर्थ बैंगनी रंग की पोशाक और उसी रंग के जूतों के साथ सुर्खियों में रहीं। इसके बाद किम ने इंस्ट्राग्राम पर इस पल की तस्वीर साझा करते हुए इसका शीर्षक लिखा, “राजकुमारी के साथ घूमना।”

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending