मुख्य समाचार
राहुल गांधी जम्मू एवं कश्मीर के दौरे पर पहुंचे
जम्मू| कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू एवं कश्मीर पहुंच गए। राहुल यहां जम्मू हवाईअड्डे पर विमान के उतरने के बाद एक हेलीकॉटर से सीधे नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित पुंछ जिले के बालकोट इलाके में पहुंचे, जहां 15 अगस्त को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में छह लोग मारे गए थे।अड्डे
पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे और सीमावर्ती गांवों के लोगों से बातचीत कर नियंत्रण रेखा की जमीनी हकीकत से रूबरू होंगे।
राहुल का गुरुवार को कश्मीर घाटी जाने का कार्यक्रम है। वह इस दौरे में लद्दाख क्षेत्र भी जाएंगे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर रहे हैं।
नेशनल
लोगों ने साफ तौर पर कह दिया वो देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते : राहुल गांधी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस दफ्तर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम सिर्फ भाजपा के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे थे, हम हिंदुस्तान की तमाम सस्थाओं के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। मोदी और शाह ने इन सभी संस्थाओं को डराया धमकाया। हमारी लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मेरे दिमाग में पहले से था, जब इन्होंने हमारा बैंक अकाउंट सीज किया। मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला। तभी मुझे लगने लगा था कि हिंदुस्तान की जनता इनके खिलाफ एक साथ खड़ी हो जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी गठबंधन लड़ा हम एक होकर लड़े, हमने हिंदुस्तान को एक नया विजन दिया है। देश ने साफ तौर पर कह दिया कि वह देश को मोदी और अमित शाह से नहीं चलवाना चाहते। राहुल गांधी ने कहा कि इस संविधान को बचाने का काम गरीबों ने किया है। मैं उनको धन्यवाद कहना चाहता हूं, कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। हमने जो वादे किए हैं हम उन्हें हर हाल में पूरा करेंगे।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि यह जनता की जीत है, ये लोकतंत्र की जीत है। पीएम नरेंद्र मोदी की यह नैतिक हार है। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी दोनों यात्राओं का असर हुआ है तभी इंडिया गठबंधन इतनी सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि यह जनता को जीत है, विनम्रता से जनता का जनमत स्वीकार करते हैं। जनता ने किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी को यह राजनैतिक और नैतिक हार है, नैतिक दृष्टि से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा। शुरू से आखिर तक कांग्रेस का कैंपेन पॉजिटिव था। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नैतिक दृष्टि से पीएम मोदी को बड़ा नुकसान हुआ है। इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल चुनाव लड़ा। हमारे खिलाफ कई अभियान चलाये। हमने महंगाई, बेरोज़गारी और मज़दूरों की बदहाली को मुद्दा बनाया। लोग हमसे इन मुद्दों पर जुड़े हमारा साथ दिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में जो झूठ फैलाया वो भी जनता ने समझ लिया। राहुल गांधी की न्याय यात्रा सफल रही।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
इन आयुर्वेदिक उपायों से बिना एक्सरसाइज भी कम कर सकते हैं वजन
-
नेशनल3 days ago
रिजल्ट से पहले कांग्रेस में हलचल तेज, खड़गे और राहुल ने बुलाई इंडिया ब्लॉक की मीटिंग
-
नेशनल3 days ago
सोमनाथ भारती बोले- मोदी तीसरी बार पीएम बने तो अपना सिर मुंडवा लूंगा, बीजेपी नेता ने आर्डर की कैची
-
नेशनल3 days ago
अरुणाचल में BJP को मिला बहुमत, सिक्किम में SKM की वापसी
-
नेशनल3 days ago
मोदी सरकार 3.0 का एजेंडा तैयार, पीएम ने बुलाई अधिकारियों की बैठक
-
नेशनल3 days ago
पंजाब में दो मालगाड़ियां आपस में टकराई, दूसरे ट्रैक पर आ रही पैसेंजर ट्रेन को चपेट में लिया, बड़ा हादसा टला
-
नेशनल2 days ago
संजय सिंह ने एग्जिट पोल को बताया बेबुनियाद, बंद कराने की उठाई मांग
-
नेशनल2 days ago
एग्जिट पोल पर आया सोनिया गांधी का रिएक्शन, कही ये बात