Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

विधायक की गिरफ्तारी को लेकर केजरीवाल ने की मोदी की आलोचना

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सुरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को आलोचना की। आप विधायक को गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद ही जमानत मिल गई थी।

दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के पूर्व कमांडो सुरेंद्र सिंह का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, “मोदी सरकार ने कमांडो सुरेंद्र को गिरफ्तार करवा दिया। 24 घंटों के अंदर ही उन्हें जमानत मिल गई। मोदीजी क्या हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं?” नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक कर्मचारी से कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में सुरेंद्र सिंह को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने शनिवार को उन्हें जमानत दे दी। वहीं, विधायक ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending