खेल-कूद
विश्व एथलेटिक्स : 20 किमी पैदल चाल में 12वें रहे भारत के बालजिंदर
बीजिंग| भारत के बालजिंदर सिंह ने रविवार को यहां आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में श्रेष्ठ व्यक्तिगत समय के साथ 12वां स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण स्पेन के मिग्वेल एंजेल लोपेज ने जीता। लोपेज ने एक घंटे 19.14 मिनट समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। चीन के झेन वांग (1 घंटे 19.29 मिनट) को दूसरा स्थान मिला जबकि कनाडा के बेंजामिन थार्न (1 घंटे 19.57 मिनट) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बालजिंदर ने यह रेस एक घंटे 21.44 मिनट में जीता। लंदन ओलम्पिक में बालजिंदर ने 43वां स्थान हासिल किया है। इस लिहाज से यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस स्पर्धा में भारत के लिए दो अन्य धावक भी दौड़े। गुरमीत सिंह ने 36वां और चंदन सिंह ने 42वां स्थान पाया। गुरमीत ने एक घंटे 25.22 मिनट में यह रेस पूरी की जबकि चंदन ने एक घंटे 26.40 मिनट में फिनिश लाइन छुआ। मास्को विश्व चैम्पियनशिप में गुरमीत ने 33वां और चंदन ने 34वां स्थान हासिल किया था।
खेल-कूद
BCCI ने लगाया बैन, IPL के अगले सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या, जानें वजह
मुंबई। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के कारण हार्दिक पर एक मैच का बैन और 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। हार्दिक अब आईपीएल के अगले सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन अपने लीग स्टेज के सभी मुकाबले खेल लिए हैं और अब उन्हें इस सीजन के भी मैच नहीं खेलना है, ऐसे में हार्दिक पांड्या अगले सीजन में अपना पहला मैच मिस करेंगे और उन्हें उस मैच में खेलने का मौका नहीं मिल सकेगा।
दरअसल हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन पहले ही दो मैचों में स्लो ओवर रेट के नियमों को तोड़ चुकी है। ऐसे में तीसरी बार ऐसा करने पर टीम के कप्तान पर बैन लगाया जाता है।
आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया था। उनके लिए मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया। हार्दिक की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा। हार्दिक पांड्या ने बतौर कप्तान इस सीजन से पहले तक काफी शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन 2024 में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम 14 मैचों में से सिर्फ चार मुकाबले ही जीत सकी और वह अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहे। उन्हें अपने आखिरी मैच में भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा है।
-
योग एवं आयुर्वेद23 hours ago
ये वर्कआउट्स डिप्रेशन से लड़ने में हैं मददगार, मूड को रखते हैं हैप्पी
-
नेशनल2 days ago
ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडे बीजेपी में शामिल, मुश्किल में कांग्रेस
-
नेशनल2 days ago
‘बहुमत नहीं मिला तो क्या होगा बीजेपी का प्लान बी’, अमित शाह शाह का जवाब हो रहा वायरल
-
नेशनल2 days ago
जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी
-
प्रादेशिक2 days ago
मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
-
नेशनल2 days ago
FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता
-
नेशनल1 day ago
इलेक्शन कैम्पेन के दौरान युवक ने जड़ा कह्नैया कुमार को थप्पड़, वीडियो जारी कर कहा- उसका इलाज कर दिया
-
नेशनल1 day ago
आंख की सर्जरी के बाद ब्रिटेन से वापस भारत लौटे राघव चड्ढा, केजरीवाल से मिलने पहुंचे घर