Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

विश्व एथलेटिक्स : स्पेन के लोपेज ने जीता 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा का स्वर्ण

Published

on

विश्व एथलेटिक्स, स्पेन, स्पेन, मिग्वेल एंजेल लोपेज, 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा का स्वर्ण

Loading

बीजिंग| स्पेन के मिग्वेल एंजेल लोपेज ने रविवार को यहां आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया। लोपेज ने एक घंटे 19.14 मिनट समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। चीन के झेन वांग (1 घंटे 19.29 मिनट) को दूसरा स्थान मिला जबकि कनाडा के बेंजामिन थार्न (1 घंटे 19.57 मिनट) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

यह लोपेज के करियर की सबसे बड़ी जीत है। वह मास्को में 2013 में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप के बीते संस्करण में तीसरे स्थान पर रहे थे। 2012 के लंदन ओलम्पिक में लोपेज ने पांचवां और 2011 के दाएगू विश्व चैम्पियनशिप में 16वां स्थान पाया था। दूसरी ओर, वांग और थार्न के लिए भी अपनी धरती खुशी का पैगाम लेकर आई। थार्न मास्को में 20वें स्थान पर रहे थे। चीन के डिंग चेन हालांकि सौभाग्यशाली नहीं रहे। मास्को में रजत पदक जीतने वाले चेन को इस साल नौवें स्थान से संतोष करना पड़ा। मास्को में यूक्रेन के एलेक्सेंडर इवानोव ने स्वर्ण पदक जीता था।

खेल-कूद

NADA ने रेसलर बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए किया निलंबित, ये है वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पहलवान बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से बजरंग के पेरिस ओलंपिक में खेलने के सपने पर संकट के बादल छाए हैं। जानकारी के अनुसार बजरंग पुनिया 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल के लिए अपना सैंपल देने में विफल रहे, जिसके बाद नाडा ने उन्हें भविष्य के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालों में पुनिया, ओलंपियन साक्षी मलिक और विनेश सहित अन्य शीर्ष पहलवानों की कतार में सबसे आगे थे। निलंबन के बाद टोक्यो ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले पुनिया को इस महीने के अंत में होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने से रोक दिए जाने की संभावना है। 65 किग्रा वर्ग में अभी तक किसी भी भारतीय ने ओलंपिक कोटा नहीं जीता है।

निलंबन पत्र वर्ल्ड यूनाइटेड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की भंग हो चुकी तदर्थ समिति को भेजा गया था। वहीं, बजरंग ने कुछ महीने पहले एक वीडियो जारी कर डोप कलेक्शन किट के एक्पायर होने का आरोप लगाया था। उन्होंने डोप नियंत्रण अधिकारी के निर्देश की अवहेलना की और दावा किया कि नाडा अधिकारियों ने अभी तक उनकी चिंताओं का समाधान नहीं किया है।

Continue Reading

Trending