Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

‘सांस्कृतिक आदान-प्रदान से चीन-जमैका संबंध मजबूत’

Published

on

Loading

किंग्सटन। जमैका की प्रधानमंत्री पोर्शिया सिंपसन-मिलर ने कहा कि चीन और जमैका के लोगों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान से दोनों देशों के संबंधों को मजबूती मिली है।

जमैका की राजधानी किंग्सटन में बुधवार को क्लासिकल चीनी गार्डन के उद्घाटन समारोह में अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ शिरकत करने पहुंचीं सिंपसन-मिलर ने चीन और जमैका के संबंधों को लेकर यह बात कही।

उन्होंने कहा, “यहां चीनी गार्डन का निर्माण विविधता के बीच हमारी साझा विरासत का प्रतीक है।”

यह ‘टोंग ले गार्डन’ 55,000 वर्गमीटर में फैले वनस्पति आरक्षित क्षेत्र में स्थित है, जिसे होप गार्डन्स भी कहा जाता है। करीब 20 लाख डॉलर की लागत वाली इस परियोजना के लिए अनुदान चीन की सरकार और जमैका में रहने वाले चीनी समुदाय के लोगों ने दिया है।

जमैका में चीनी गार्डन के निर्माण को मंजूरी वर्ष 2012 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मिली थी।

सिंपसन-मिलर ने कहा, “हम इस खूबसूरत उपहार के लिए चीन सरकार की उदारता और मित्रता की सराहना करते हैं।”

उन्होंने कहा कि जमैका पहला कैरिबियाई देश है, जिसने चीन के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए और विगत 43 वर्षो में चीन, जमैका के लिए ‘विश्वसनीय मित्र’ के रूप में सामने आया है, जिससे दोनों देशों को आर्थिक लाभ हुआ है और इनके बीच सांस्कृतिक साझेदारी हुई है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending