Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘बाजीराव मस्तानी’ कठिन : रणवीर

Published

on

Loading

अभिनेता रणवीर कपूर आमतौर पर सोशल मीडिया के साथ ही बॉलीवुड के कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहे हैं। उनका कहना है कि बाजीराव मस्तानी में संजय लीला भंसाली के जादू को जीवंत बनाने के चक्कर में वह एक्शन से दूर हो गए हैं। ‘बैंड बाजा बारात’ में अभिनय कर चुके रणवीर इस ऐतिहासिक फिल्म में मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव प्रथम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।

बाजीराव पेशवा की 315वीं जयंती पर रणवीर ने एक ट्वीट में कहा कि 18वीं सदी का यह किरदार निभा कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

उन्होंने कहा, “आप सोच रहे होंगे कि मैं इतने लंबे समय से एक्शन से दूर क्यों था। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं पूरी तरह से बाजीराव में व्यस्त रहा हूं।”

उन्होंने अपने प्रशंसकों, फॉलोअर्स और दोस्तों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी फिल्म के समर्थक के लिए आमंत्रण भी दिया। फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

अभिनेता ने कहा, “आप सभी दिसंबर में बड़े पर्दे पर एसएलबी के जादू के लिए आमंत्रित हैं।”

‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं।

मस्तानी का किरदार दीपिका निभा रही हैं, जबकि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रियंका काशीबाई का किरदार निभा रही हैं, जो पेशवा की पहली पत्नी थीं।

 

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending