Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सास-बहू की कहानियां पसंद नहीं : कृतिका

Published

on

Loading

मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री कृतिका कामरा छोटे पर्दे पर चिकित्सक, साइबर अपराध आधारित एक शो की मेजबान की भूमिका निभा चुकी हैं और अब वह एक टीवी कार्यक्रम में पत्रकार का किरदार निभा रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें सास-बहू वाली परियोजनाएं पसंद नहीं हैं। कृतिका ने मुंबई से फोन पर बताया,”जब मैं किसी शो से जुड़ती हूं तो मैं चाहती हूं कि किसी ऐसी कहानी का हिस्सा बनूं, जिसे देखने में मुझे मजा आए। मुझे सास-बहू वाले ड्रामे पसंद नहीं हैं। मैं इसे नहीं देखती, मैं इसकी दर्शक नहीं हूं।”

उन्होंने बताया कि दर्शक उन्हें इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि वह भारतीय टेलीविजन पर अलग तरह के विषय में नजर आती हैं। उन्होंने एमटीवी शो में साइबर सेलिब्रिटी का पुरस्कार जीता है। उन्होंने कहा कि उन्हें अलग तरह का किरदार करने में आनंद आता है, जिसमें उन्हें कुछ सीखने का, नई दुनिया का हिस्सा बनने का मौका मिलता है।

कृतिका (26) ने टीआरपी वाले शो की अपेक्षा प्रेरणा देने वाले विषय पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि उनका शो ‘रिपोर्टर्स’ जल्द ही खत्म होने वाला है। यह काफी अच्छा धारावाहिक था। कृतिका खुश हैं, क्योंकि यह एक अच्छा शो है जो एक तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचता है और अधिक वर्षों तक नहीं खिंचता है। ‘रिपोर्टर्स’ में कृतिका, राजीव खंडेलवाल के साथ काम कर रही हैं।

Continue Reading

नेशनल

Modi 3.0: बंटे विभाग, टॉप 4 में कोई परिवर्तन नहीं, जानें किसे कौन सा मंत्रालय मिला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन चुकी है। नई सरकार में पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। आज मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर के मंत्रालय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये नेता वही मंत्रालय संभालेंगे, जिसे वह मोदी सरकार 2.0 में संभाल रहे थे।

मंत्रियों और उनके मंत्रालय की पूरी लिस्ट

मोदी कैबिनेट 3.0 

1. नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय
2. अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा सड़क परिवहन राज्यमंत्री
3. एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय,
4.अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय
5. राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय,
6अमित शाह को गृह मंत्रालय
7. निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय
8. मनोहर लाल को ऊर्जा मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय
9. तोखन साहू शहरी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री
10. श्रीपद नाइक ऊर्जा मंत्रालय में राज्यमंत्री
11. वित्त मंत्री बनी रहेंगी निर्मला सीतारमण
12. हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्री बने रहेंगे
13. पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय
14. अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय, सूचना प्रसारण मंत्रालय
15. शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय
16. धर्मेंद्र प्रधान को HRD मंत्रालय का प्रभार
17. शोभा करंदलाजे लघु उद्योग राज्यमंत्री
18. जीतनराम मांझी लघु उद्योग मंत्री बने
19. किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री बने
20. सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय
21. राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन
22. गजेंद्र शेखावत संस्कृति और पर्यटन मंत्री
23. सुरेश गोपी राज्यमंत्री संस्कृति और पर्यटन
24. भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय
25. जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय
26. चिराग पासवान को खेल और युवा कल्याण मंत्रालय
27. सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट शिपिंग मंत्रालय
28. शांतनु ठाकुर पोर्ट शिपिंग राज्यमंत्री
29-एच डी कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्रालय
30-हरदीप सिंह पूरी को पेट्रोलियम मंत्रालय
31-गिरिराज सिंह बने कपड़ा मंत्री
32-ज्योतिरादित्य सिंधिया टेलीकॉम मंत्रालय
33-अन्नपूर्णा देवी को महिला बाल विकास मंत्रालय की ज़िम्मेदारी

ये बनाए गए राज्यमंत्री – जितिन प्रसाद, श्रीपद नाईक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, बीएल वर्मा, कीर्ति वर्धन सिंह, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उड़के, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, टोकन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, नीमूबेन बामणिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा

Continue Reading

Trending