Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान को भरोसा, गीता को स्वदेश लाने के प्रयास करेगी सरकार

Published

on

Loading

मुंबई| सुपरस्टार सलमान खान ने कहा है कि वह पाकिस्तान में फंसी भारतीय मूक-बधिर लड़की गीता को स्वदेश लाने के लिए कुछ न कुछ जरूर करेंगे। उन्हें भरोसा है कि इस दिशा में सरकारी अधिकारी हरसंभव कोशिश करेंगे। सलमान ने यहां ‘बजरंगी भाईजान’ की सफलता के जश्न के लिए रखी पार्टी के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “सरकार ने इस मुद्दे को आगे बढ़ाया है। अगर वे इस मसले को आगे नहीं बढ़ाते तो हम यकीनन कोशिश और कुछ न कुछ जरूर करते।”

उन्होंने कहा, “लेकिन हमारे लिए उसके माता-पिता और उसके घर का पता लगाना मुश्किल होगा। हमें यह भी डर है कि ‘अगर उसे उसके सही माता-पिता नहीं मिले तो?’ इसलिए फिलहाल इस मसले को सरकारी अधिकारियों को देखने दीजिए। मुझे यकीन है कि वे लोग इस दिशा में भरसक कोशिश करेंगे।”

गीता 2003 में भटकते हुए पाकिस्तानी सीमा में दाखिल हो गई थी। उस वक्त वह महज 11 साल की थी। भारत सरकार ने भी इस मामले में सक्रियता दिखाई है। सरकार ने गीता से मिलने के लिए भारतीय राजनयिक को कराची भेजा था, जिसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि सरकार गीता को वापस स्वदेश लाएगी।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending