Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

500 करोड़ की हुई ‘बाहुबली’

Published

on

Loading

अनुभवी तेलुगू निर्देशक एस एस राजमौली की ब्लॉकबस्टर बहुभाषी फिल्म ‘बाहुबली’ के रिलीज के तीन हफ्तों के भीतर 500 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है। लगभग 200 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म में प्रभास और राणा दग्गुबाती का मुख्य रोल है। देशभर में करीब 4000 स्क्रीन में रिलीज की गई इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, हिन्दी और मलयालम में एक साथ रिलीज की गई।

विजुअल और दूसरे स्पेशल इफेक्ट्स के लिए सराही गयी इस फिल्म एक पीरियड एक्शन ड्रामा है जिसे पूरा होने में करीब तीन साल लगे। हालांकि फिल्म की कहानी अभी मुकम्मल नहीं हुई है और अगले साल इसका दूसरा हिस्सा आने की उम्मीद है।

यह गैर हिंदी में बनी पहली भारतीय फिल्म है ‍जिसने 500 करोड़ रुपए कमाए हैं। हिंदी में बनी आमिर खान की दो फिल्में ‘पीके’ और ‘धूम 3’ यह काम कर चुकी हैं। जबरदस्त बात तो यह है कि सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ की भी रिकॉर्ड सफलता के बावजूद दुनियाभर में ‘बाहुबली’ को अब भी 2000 से ज्यादा स्क्रीन मिले हुए हैं।

हिंदी में इस फिल्म को रिलीज़ निर्माता निर्देशक करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने किया है। फिल्म को सीनियर एक्टर अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े अभिनेताओं ने सराहा है। सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान ने भी हाल ही में इस फिल्म की तारीफ़ करते हुए, फिल्म बनाने में की गई मेहनत की तारीफ़ की थी।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending