Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में घिरे हल्के बादल

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हल्के बादल घिर आए और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शाम के वक्त कुछ इलाके में बारिश के आसार हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान सामान्यत बादलों से घिरा रहेगा। कुछ इलाके में गरज के साथ बारिश के आसार हैं।”अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 78 फीसदी दर्ज की गई।शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending