Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश में तेज धूप, उमस बढ़ी

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में गुरुवार सुबह तेज धूप रही, जिससे उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पारा और चढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के मुताबिक, दिन में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। उमस बढ़ेगी और धूप झुलसाने वाली होगी। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज किए जाने के आसार हैं। राज्य में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर में 23.2 डिग्री, गोरखपुर में 21.2 डिग्री, इलाहाबाद में 25.5 डिग्री और झांसी में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में 85 फीसदी आद्र्रता रही।

राज्य में बुधवार को वातावरण में 77 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई थी।

 

प्रादेशिक

गुजरात बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही छात्रा की ब्रेन हैमरेज से मौत, आए थे 99.70 फीसदी अंक

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात बोर्ड की टॉपर हीर घेटिया की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई है। 11 मई को गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) के नतीजे आए थे। हीर इसके टॉपर्स में से एक थी। उसके 99.70 फीसदी अंक आये थे। मैथ्स में उसके 100 में से 100 नंबर थे। उसे ब्रेन हैमरेज हुआ था। बीते महीने राजकोट के प्राइवेट अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वो घर चली गई, लेकिन क़रीब एक हफ़्ते पहले उसे सांस लेने में फिर दिक़्क़त होने लगी और दिल में भी हल्का दर्द होने लगा।

इसके बाद उसे अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। हाॅस्पिटल में एमआरआई कराने पर सामने आया कि हीर के दिमाग का 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा काम नहीं कर रहा था। इसके बाद हीर को सीसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि डाॅक्टरों की लाख कोशिशों के बाद ही उसे बचाया नहीं जा सका और 15 मई को हीर ने दम तोड़ दिया। हीर की मौत के बाद परिवार ने मिसाल पेश करते हुए उसकी आंखों और शरीर को डोनेट करने का फैसला किया।

हीर के पिता ने कहा, “हीर एक डॉक्टर बनना चाहती थी। हमने उसका शरीर दान कर दिया ताकि भले ही वह डॉक्टर न बन सके लेकिन दूसरों की जान बचाने में मदद कर सकेगी।

Continue Reading

Trending