Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आजम के इशारे पर पुलिस ने किया हमला : साध्वी प्राची

Published

on

Loading

लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की नेता साध्वी प्राची ने उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खां पर उन पर हमला करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बरेली के शेरगढ़ महापंचायत में जाने के दौरान उन पर पुलिस ने आजम के इशारे पर हमला किया। प्राची ने कहा, “मुझ पर हमला मंत्री आजम खान के कहने पर किया गया।”

साध्वी प्राची का बुधवार सुबह एक्स-रे और बाकी मेडिकल जांच की गई। फिलहाल, इस मुद्दे पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। ज्ञात हो कि विहिप के कुछ कार्यकर्ता मंगलवार देर रात साध्वी प्राची को घायल हालत में अस्पताल लेकर पहुंच थे। प्राची को आपातकालीन कक्ष में रखा गया है। घटना के बारे में प्राची ने मीडिया को बताया, “मैं बरेली के पहाड़पुर गांव में एक महापंचायत में शामिल होने के लिए जा रही थी, मेरे साथ कुछ और साधु भी थे। इसी दौरान बरेली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और उनकी तथा उनके साथियों की डंडे से पिटाई की। पुलिस ने यह हमला उप्र सरकार में मंत्री आजम के इशारे पर किया है।”

अस्पताल के अधिकारियों ने साध्वी को आई चोटों पर कुछ नहीं कहा, लेकिन ये जरूर बताया कि उनका एक्स-रे और बाकी मेडिकल परीक्षण कराए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने पर ही कुछ कहा जा सकेगा। इस बीच, हिंदू संगठनों ने मंगलवार रात और फिर बुधवार सुबह अस्पताल में जमकर हंगामा किया। प्राची के समर्थक बड़ी तादाद में अस्पताल के बाहर जमा हो गए हैं।

नेशनल

दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई. पांच बच्चों का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से 12 नवजात बच्चों का रेस्क्यू किया गया था। इनमें से छह बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक की पहले ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से अस्पताल में आग लगी थी।

जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को रात 11:32 पर आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके तुरंत बाद मौके पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां भेजी गई. पुलिस और दमकल विभाग ने 12 बच्चों को रेस्क्यू किया, जिनमें से 7 की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 5 बच्चे अस्पताल में एडमिट है। ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में बच्चों को एडमिट किया गया है दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विवेक विहार में आईआईटी, ब्लॉक बी के पास एक शिशु देखभाल केंद्र से आग लगने की सूचना मिलते ही कुल नौ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा, वो बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नवजात शिशुओं की मौत पर स्वास्थ्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सहानुभूति के सारे शब्द कम हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस हादसे में, जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है, हम उनके साथ खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि अस्पताल में सात बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

Continue Reading

Trending