Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में धूप निकली, मौसम सुहावना

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को हल्की धूप निकली। मौसम विभाग ने हालांकि अगले 24 घंटों में हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। राज्य में मंगलवार को हल्की धूप और हल्के बादल छाए हुए हैं और हवाओं के चलने से मौसम सुहावना बन गया है। बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश के बाद नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।राजधानी के अलावा राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में इंदौर का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 24.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.4 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 33 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रादेशिक

मिजोरम : आइजोल में पत्थर की खदान ढहने से 10 मजदूरों की मौत, कई लापता, बचाव अभियान जारी

Published

on

Loading

आइजोल। मिजोरम की राजधानी आइजोल में पत्थर की खदान ढहने से इसमें काम कर रहे 10 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के लापता होने की खबर है। बचाव अभियान जारी है और 2 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इलाके में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते खदास धंस गई। इस हादसे को लेकर मिजोरम के डीजीपी अनिल शुक्ला ने कहा कि पुलिस के जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं। यह हादसा नदियों के जल स्तर बढ़ने की वजह से हुआ है। इस वजह से नदी के किनारे रहने वाले लोगों को दूसरे जगह हटा दिया गया है।

हादसा शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच वाले इलाके में खुदी खदान में हुआ। खदान धंसते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई थी, लेकिन सभी बाहर नहीं निकल पाए। हादसे की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही NDRF और प्रशासन की बचाव टीमें मौके पर पहुंची। लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात है क्योंकि लोगों में आक्रोश है। वे अपने परिजनों को निकालने की गुहार लगा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ रही है। हुनथर में नेशनल हाईवे-6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है। बारिश के कारण प्रदेश के कई स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया हुआ है, लेकिन बावजूद इसके खदान में काम कराया जा रहा था। इस वजह से भी लोगों में आक्रोश है और वे खदान मालिक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग पुलिस से कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending