Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मथुरा, वृंदावन में भारी बारिश में फंसे श्रद्धालु

Published

on

आगरा,उत्तर प्रदेश,भगवान कृष्ण की रासनगरी मथुरा,वृंदावन,भारी बारिश में फंस,पैमाने पर धार्मिक गतिविधियां,जलजमाव

Loading

आगरा | उत्तर प्रदेश में भगवान कृष्ण की रासनगरी मथुरा और वृंदावन में हजारों श्रद्धालु शनिवार को हो रही भारी बारिश में फंस गए हैं। आगरा और अलीगढ़ जिलों में भी शनिवार को भारी बारिश हो रही है। मथुरा के ब्रज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धार्मिक गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र गोवर्धन पहाड़ी की परिक्रमा के लिए मथुरा और वृंदावन पहुंचे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बीते 20 दिनों में 50 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा में हिस्सा ले चुके हैं। लेकिन यहां शुक्रवार शाम से हो रही भारी बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। निचले इलाकों में जलजमाव से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। भारी बारिश के कारण जिले के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मथुरा और वृंदावन में सड़कों पर जलजमाव से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।आगरा,उत्तर प्रदेश,भगवान कृष्ण की रासनगरी मथुरा,वृंदावन,भारी बारिश में फंस,पैमाने पर धार्मिक गतिविधियां,जलजमावआगरा,उत्तर प्रदेश,भगवान कृष्ण की रासनगरी मथुरा,वृंदावन,भारी बारिश में फंस,पैमाने पर धार्मिक गतिविधियां,जलजमाव

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending