Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ग्रीस के बाहर निकलने से यूरोजोन में अस्थिरता संभव : फ्रांस

Published

on

प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स

Loading

पेरिस | फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स ने मंगलवार को चेतावनी दी कि यूरोजोन से ग्रीस के बाहर निकलने से यूरोपीय गुट की आर्थिक स्थिति के संभलने की प्रक्रिया पटरी से उतर सकती है और क्षेत्र में राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो सकती है। यह बात उन्होंने मंगलवार को हो रही यूरोपीय संघ के आपात शिखर सम्मेलन से पहले कही। उन्होंने कहा कि ग्रीस के वित्तीय बचाव के लिए समझौते का समुचित आधार है।

प्रधानमंत्री ने आरटीएल रेडियो से कहा, “बिना राजनीतिक कारणों के हम सिर्फ आर्थिक कारण से ग्रीस का यूरोजोन से बाहर निकलने का जोखिम नहीं ले सकते हैं। सवाल यूरोप की एकजुटता का है।” उन्होंने कहा, “हम इसका अनुमान नहीं लगा सकते कि इसका राजनीतिक परिणाम क्या निकलेगा और अपमानित महसूस करने वाली ग्रीस की जनता किस प्रकार बर्ताव करेगी।” उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन में विकास की रफ्तार धीमी है और ऐसे में यूरोजोन को एकजुट और भरोसेमंद रह कर दिखाना है। वाल्स ने कहा कि गेंद अब ग्रीस के पाले में है। उसे समझौते पर पहुंचने के लिए नया प्रस्ताव पेश करना है। यह खुद ग्रीस के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि यूरोजोन से बाहर निकलने पर ग्रीस की जनता अत्यधिक बुरी स्थिति में पहुंच जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह यूरोप की एकजुटता के लिए भी जरूरी है। इस बीच मंगलवार को ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के नेताओं की एक अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें समझौते पर पहुंचने की आखिरी दौर की कोशिश की जाएगी, ताकि ग्रीस में साल भर से जारी संकट समाप्ति की दिशा में बढ़े।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending