Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र में बारिश के बाद मौसम सुहावना

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित आसपास के कई इलाकों में गुरुवार देर रात झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद शुक्रवार को मौसम सुहावना हो गया है। शुक्रवार को भी बादल छाए हुए हैं और तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। अगले 48 घंटों तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा।

 

गुप्ता के अनुसार, इस साप्ताहांत तक बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, कानपुर का 25 डिग्री, इलाहाबाद का 25.3 डिग्री और गोरखपुर का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान वाराणसी, गाजीपुर, सोनभद्र, लखनऊ, बाराबंकी सहित कई जिलों में भारी बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

नेशनल

केदारनाथ में क्रैश होने से बाल-बाल बचा हेलीकॉप्टर, देखें वीडियो

Published

on

Loading

देहरादून। केदारनाथ धाम में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां यात्रियों को केदारनाथ धाम ले जा रहा हेलीकॉप्टर लैंड होने से पहले हवामें जोर जोर से लहराने लगा। तभी हेलीपैड पर मौजूद लोग हेलीकॉप्टर क्रैश होने की संभावना के चलते इधर उधर भागने लगे। हालांकि गनीमत रही कि पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी तरह हेलीपैड से दूर ले जाकर हेलीकॉप्टर को लैंड कर लिया।


जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में 5 यात्री सवार थे। रुद्रप्रयाग के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जानकारी दी है कि हेलीकॉप्टर सिरसी हेलीपैड से 5 यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम जा रहा था। इसी दौरान केंट्रेल एविएशन कंपनी के एक हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी दिक्कत सामने आ गई। इसके बाद करीब 7:05 बजे हेलीकॉप्टर को केदारनाथ धाम के हेलीपैड से करीब 100 मीटर पहले इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

Continue Reading

Trending