Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘बाजीराव मस्तानी’ में शरारा, कुर्ती पहनेंगी दीपिका

Published

on

Loading

फैशन डिजाइनर अंजू मोदी के कंधों पर इस वक्त संजय लीला भंसाली की नई फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के परिधान डिजाइन की जिम्मेदारी है। उनका कहना है कि इसमें दीपिका पादुकोण को शाही लुक दिया गया है। अंजू ने यहां अजा स्टोर में कहा, “दीपिका शाही स्टाइल के परिधानों में नजर आएंगी। फिल्म में उनका किरदार मुस्लिम महिला का है, इसलिए हमने उन पर शरारा और कुर्तियां आजमाई हैं।”

फिल्म में प्रयुक्त पोशाकों के संबंध में उन्होंने कहा, “फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ एक विशेष युग से संबंधित है, इसलिए हमने प्राचीन मुगल स्टाइल का अंगरखा और मराठी स्टाइल की नऊवारी साड़ी रखी है, क्योंकि यह मराठा पेशवा से संबंधित कहानी है।”

अंजू फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) की संस्थापक सदस्य हैं। उन्होंने भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ से बॉलीवुड में कदम रखा।

‘बाजीराव मस्तानी’ 18वीं सदी के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव प्रथम (रणवीर सिंह) और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी (दीपिका) की प्रेम कहानी पर आधारित है। इसमें प्रियंका चोपड़ा पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका में हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending