Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कश्मीर में बाढ़ की चेतावनी

Published

on

Loading

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर में झेलम नदी का पानी गुरुवार को कुछ इलाकों में खतरे के निशान को पार कर गया, जिसके बाद कश्मीर में लोगों को बाढ़ की चेतावनी दी गई है। झेलम नदी का पानी गुरुवार को सुबह आठ बजे अनंतनाग जिले में संगम पर खतरे के निशान से ऊपर 26.80 फुट और श्रीनगर शहर में राम मुंशीबाग में खतरे के निशान से ऊपर 19.80 फुट दर्ज किया गया।

प्रांतीय प्रशासन के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “कश्मीर घाटी में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है। बाढ़ सुरक्षा से जुड़े सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।”

दक्षिणी कश्मीर में कुलगाम जिले के निचले इलाकों में स्थानीय नदी वेसु में आई बाढ़ के कारण पानी भर गया। इन गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों के लिए निकल चुके हैं। बाढ़ के कारण गांव में कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

कश्मीर घाटी में बुधवार से हो रही भारी बारिश के कारण भी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार शाम तक बारिश होने का अनुमान जताया है।

एक अधिकारी ने कहा, “मौसम गुरुवार शाम से सुधरना शुरू होगा।”

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending