Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कश्मीर में 121 वर्षीय महिला ने किया मतदान

Published

on

Loading

नई दिल्ली| जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को हुए पहले चरण के विधानसभा चुनाव के दौरान 121 वर्षीय महिला भी मतदान करने पहुंची। निर्वाचन उपायुक्त विनोद जुत्शी ने पत्रकारों को बताया कि 121 वर्षीया नूर बी ने रामबन जिले में मतदान किया और वह पहले चरण में मतदान करने वाली सबसे बुजर्ग मतदाता रहीं। उपायुक्त ने हालांकि यह भी कहा कि अभी उनके राज्य में सबसे बुजुर्ग मतदाता होने की पुष्टि होनी बाकी है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending