Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ब्रिक्स बैंक वैश्विक संस्थानों का पूरक : पुतिन

Published

on

putin

Loading

सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि 100 अरब डॉलर की पूंजी से पांच देशों द्वारा स्थापित ब्रिक्स बैंक मौजूदा बहुपक्षीय संस्थानों के लिए चुनौती नहीं होगा।

पुतिन ने कहा कि इस बैंक की स्थापना के पीछे की मंशा मौजूदा वैश्विक वित्तीय संस्थानों का स्थान लेने की नहीं, बल्कि इनके पूरक बनने की है। उन्होंने कहा कि हालांकि विश्व व्यापार संगठन जैसी संस्था खत्म होने के कगार पर पहुंच गई है। 100 अरब डॉलर की पूंजी के साथ नए डेवलपमेंट बैंक की स्थापना करने वाले सभी पांचों देशों के विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ अच्छे संबंध हैं। इन्होंने रूस और अन्य देशों का विकास करने में मदद करने की इच्छा जताई है।

ब्रिक्स में शामिल पांच देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं। इस बैंक का मुख्यालय चीन के शंघाई में होगा और आईसीआईसीआई बैंक के गैर कार्यकारी अध्यक्ष के.वी.कामत इसके प्रमुख होंगे। कामत इंफोसिस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जब नए विकास बैंक और ब्रिक्स बैंक की घोषणा की गई तो इसे अमेरिका के आधिपत्य वाले विश्व बैंक के विकल्प के तौर पर देखा गया था। इस बैंक को स्थापित करने का उद्देश्य पांचों देशों में बड़े वित्तीय और विकास सहयोग को प्रोत्साहित करना है। इस बातचीत के दौरान पुतिन ने यूक्रेन संकट सहित विभिन्न विषयों पर बात की। उन्होंने यूक्रेन संकट पर कहा कि इसके लिए टकराव की राजनीति की तुलना में राजनीतिक समाधान की जरूत है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से समर्थन की जरूरत है ताकि वह देश के कट्टरपंथियों किनारे लगा सकें, जो कि मिंस्क समझौते का विरोधा कर रहे हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच हुए मिंस्क समझौते से तीन अलगाववादी प्रातों की समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान प्राप्त हुआ है। पश्चिमी देशों ने रूस पर क्षेत्र में विद्रोह भड़काने का आरोप लगाया है। जब एक कनाडाई पत्रकार ने पुतिन से कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने यूक्रेन पर रूस के खिलाफ एक सख्त रुख लिया है, और कहा था कि इस देश को आठ देशों के समूह में वापस नहीं लौटने दिया जाना चाहिए, तो इस पर पुतिन ने कहा कि यदि अमेरिका कहे कि रूस को समूह में शामिल होने की दिया जाए तो कनाडाई प्रधानमंत्री को यकीनन अपना रुख बदलना होगा। पुतिन ने कहा, “वह क्यूबा के साथ अमेरिका के सामान्य संबंधों के लिए उनका स्वागत करते हैं। यह एक सही कदम है। इससे रूस के अमेरिका और क्यूबा के साथ संबंध नहीं बिगड़ेंगे।”

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending