Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

रेल सेवाएं दूसरे दिन भी प्रभावित, 10 गाड़ियां रद्द

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश में पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी जंक्शन के रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) सिग्नल सिस्टम में बुधवार को लगी आग के कारण गुरुवार को दूसरे दिन भी यहां रेल यातायात प्रभावित है। कई रेलगाड़ियां जहां परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही हैं, वहीं गुरुवार को 10 यात्री गाड़ियां रद्द रहेंगी। इटारसी जंक्शन के आरआरआई में बुधवार की सुबह आग लग गई थी। आग पर लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इससे दिल्ली-मुम्बई मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है, क्योंकि आरआरआई के जरिये ही गाड़ियों की आवाजाही निर्धारित होती है। कई गाड़ियां घंटों की देरी से चल रही हैं।

पश्चिम मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया है कि इटारसी के आरआरआई में लगी आग के बाद रेल सेवा में सुधार के प्रयास जारी हैं।

इटारसी अग्निकांड के चलते गुरुवार को गाड़ी संख्या 12160 जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12061 हबीबगंज-जबलपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12159 अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 11472 जबलपुर-इंदौर ओवर नाईट एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 11471 इंदौर-जबलपुर ओवर नाईट एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12062 जबलपुर-हबीबगंज जनशताब्दी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 22187 हबीबगंज-जबलपुर इंटरसिटी, गाड़ी संख्या 22188 जबलपुर-हबीबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 11271 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस रद्द रहेंगी। वहीं गाड़ी संख्या 18237 बिलासपुर-अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाए शहडोल-कटनी मुड़वारा-मालखेड़ी-आगासोद-झांसी मार्ग से जाएगी।

प्रादेशिक

इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading

चेन्नई। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसकी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है।

एयरलाइंस कंपनी ने एक बयान में कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं. विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

Continue Reading

Trending