Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ग्वालियर में जमीन विवाद की भेंट चढ़ा मासूम

Published

on

child-abuse

Loading

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आपसी विवाद में एक मासूम को जमीन पर पटक दिया गया और रविवार सुबह उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में दो के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

गोला का मंदिर थाने के प्रभारी अजीत सिंह चौहान ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि जमीन विवाद में दो पक्षों में विवाद हुआ था, इस विवाद में पथराव भी हुआ था। इस दौरान एक बच्चा जमीन पर गिरने से घायल हुआ था, जिसकी रविवार को मौत हो गई। हत्या का प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार है।

सूत्रों के अनुसार, गोला का मंदिर क्षेत्र में दीपक जाटव अपनी सास के साथ रहता है, उसका इसी क्षेत्र में एक भूखंड भी है। इस भूखंड को लेकर दीपक का पड़ोस में रहने वाले लवकेश गुर्जर से विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय पहुंचा जहां से फैसला दीपक के पक्ष में आया। सूत्र के अनुसार, दीपक शनिवार शाम भूखंड पर चारदीवारी बनवा रहा था, तभी लवकेश वहां पहुंचा और दोनों में विवाद हुआ। विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान लवकेश ने दीपक की गोद से तीन वर्षीय बच्चे दिव्यांश को छीन लिया और उसे जमीन पर पटक दिया। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending