Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

इलाहाबाद : 4 रुपए के लिए 2 की हत्या, पथराव व आगजनी

Published

on

allahabadmurder

Loading

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जनपद में आटा पिसाई के 4 रुपये को लेकर चक्की मालिक व कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चक्की मालिक की तरफ से फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और चक्की मालिक के घर आग लगा दी।

पुलिस ने जब घर में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव किया। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए ग्रामीणों को खदेड़ लिया और आग में घिरे लोगों को बाहर निकाला। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल अभी तनाव की स्थिति गांव में बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, घूरपुर के गयासुदीनपुर गांव में वशिष्ठ नारायण की आटा चक्की है। बताया जाता है कि गांव का रहने वाला दलित रजत चक्की पर गेहूं पिसाने के लिए गया था। उसके पास 4 रुपये कम थे तो आटा चक्की के लोगों ने उसको आटा देने से मना कर दिया। इसके बाद रजत घर से 20 रुपये लेकर आया और आटा चक्की कर्मचारी के मुंह पर फेंक दिया।

बताया जाता है कि इस पर चक्की में मौजूद लोगों ने उस पर धारदार हथियार से वारकर कर दिया। घायल रजत घर पहुंचा और घटना के बारे में लोगों को जानकारी दी। इसके बाद काफी लोग आटा चक्की पहुंच गए। उधर, आटा चक्की मालिक व उसके लोगों भी लाइसेंसी बंदूक लेकर वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी। इस पर आटा चक्की मालिक ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना के बाद ग्रामीण भड़के उठे और आरोपी के घर को घेर लिया और आग लगा दी। सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

पुलिस ने आग की लपटों में घिरे आरोपी के परिवार वालों को बचाने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए लोगों को वहां से खदेड़ लिया और आग में घिरे लोगों को बाहर निकला। खबर मिलते ही मौके पर पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी भी पहुंच गई। अधिकारियों ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश

यूपी के मिर्जापुर में भीषण गर्मी का कहर, चुनाव ड्यूटी पर लगे 13 कर्मचारियों की मौत से मचा हड़कंप

Published

on

Loading

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में चुनाव ड्यूटी में लगे 13 मतदान कर्मियों की मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है सभी की मौत भीषण गर्मी की वजह से हुई है। यहां स्थित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने यह जानकारी दी। मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजबहादुर कमल कहा कि मृतकों में सात होमगार्ड जवान, तीन सफाई कर्मचारी, सीएमओ कार्यालय में तैनात एक लिपिक, एक चकबंदी अधिकारी और होमगार्ड टीम का एक चपरासी शामिल है।

जिले में एक जून काे मतदान कराने के लिए नगर के पॉलिटेक्निक परिसर से फोर्स के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा था। दोपहर दस बजे के बाद अचानक होमगार्ड्स, सिपाही, पीएसी के जवान व पैरामिलिट्री के कुछ जवान गश्त खाकर गिरने लगे। कोई पोलिंग पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर बेहोश हो गया। देखते ही देखते वह कोमा में चले गए। यह देख तत्काल वहां मौजूद अन्य लोग जवानों को लेकर अस्पताल पहुंचे। दोपहर दो बजे तक करीब 30 होमगार्ड्स, पीएसी व सीआरपीएफ के जवान भर्ती किए जा चुके थे।

वहीं, शाम चार बजते बजते 40 जवान भर्ती कर लिए गए। इसमें सात होमगार्ड्स के जवानों की मौत हो गई। मृतकों में गोंडा के बच्चाराम, प्रयागराज के त्रिभुवन सिंह, बस्ती के रहने वाले सत्य प्रकाश, गोंडा के रहने वाले रामजियावन, सिकंदरपुर महगांव कछार कौशांबी के रामकरन शामिल है। इनके अलावा भी 6 लोगों की मौत हुई है।

 

Continue Reading

Trending