Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल भूस्खलन : 47 की मौत, कई लापता

Published

on

काठमांडू,नेपाल,तापलेजंग जिले,भूस्खलन,लिवांग, थोकलिंग, थिंगलाबु

Loading

काठमांडू | नेपाल के तापलेजंग जिले में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 47 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम तक कई लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। वहीं, पुलिस ने कहा कि अब तक 16 शव बरामद किए जा चुके हैं। भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला मुख्यालय म्याग्लुंग के सुदूरवर्ती इलाके हुए हैं, जहां पहुंचने में कम से कम नौ घंटों का समय लगता है।

तापलेजंग के सहायक मुख्य जिला अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद भट्टरई ने कहा, “अब तक 16 लोगों के शव बरामद किए गए हैं और हमें बताया गया है कि भूस्खलन में 50 और लोग मारे गए हैं।” जिले के लिवांग, थोकलिंग, थिंगलाबु और लिंगकेट गांव भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। नेपाल में बुधवार से हो रही तेज बारिश और बाढ़ के कारण बचाव कार्य भी बाधित हो रहे हैं। नेपाल सेना के हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण प्रभावित इलाकों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग बचाव कार्यो में जुटे हैं। अब तक सिर्फ दो घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया जा सका है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending