Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कर्नाटक में बारिश के आसार

Published

on

बेंगलुरू,कर्नाटक,बारिश,मौसम वैज्ञानियों,न्यूनतम तापमान

Loading

बेंगलुरू | कर्नाटक में गुरुवार को बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानियों ने राज्य के तटीय क्षेत्र और कुछ आतंरिक हिस्सों में बारिश एवं गरज के साथ फुहारें पड़ने की संभावना जताई है।

राजधानी बेंगलुरू में बदली छाएगी और कुछ इलाकों में बारिश एवं गरज के साथ फुहारें पड़ेंगी। बुधवार को दक्षिण आतंरिक कनार्टक और मल्नद प्रदेश के हिस्सों में तटीय इलाकों में अच्छी बारिश हुई। बेंगलुरू शहर और एचएएल हवाईअड्डे पर क्रमश: 1.2 मिलीमीटर और 6.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राजधानी बेंगलुरू में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 21.2 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending