Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एलिजाबेथ का बेटे के साथ खास रिश्ता

Published

on

Loading

फिल्म अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले का कहना है कि 13 वर्षीय बेटे डेमियन के साथ उनका रिश्ता खास है और दोनों काफी करीब हैं। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 49 वर्षीया एलिजाबेथ ने कहा कि डेमियन उनकी दुनिया हैं। डेमियन, एलिजाबेथ और अमेरिकी व्यवसायी स्टीव बिंग की संतान हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार एलिजाबेथ ने कहा, “बेशक मेरा बेटा ही मेरे लिए उत्तर, दक्षिण, पूरब और पश्चिम है। मैंने उसके पैदा होने के बाद आठ सालों तक फिल्मों और टेलीविजन से दूरी बना ली थी और इसका मुझे मलाल नहीं है।”

उन्होंने कहा, “डेमियन और मैं बेहद करीब हैं। वह अब मेरे कद का हो चुका है और बढ़ता जा रहा है। मैं किसी अंग्रेज मां से ज्यादा इतालवी मां जैसी हूं।”

एलिजाबेथ को विश्वास है कि डेमियन अपने किशोरावस्था में एक अच्छा लड़का साबित होगा और अपनी मां की तरह विद्रोही नहीं होगा।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending