Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राजद के साथ नहीं कोई मतभेद, गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल : नीतीश

Published

on

nitish-kumar

Loading

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में सीटों के बंटवारे को लेकर किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस भी राजद व जद (यू) गठबंधन में शामिल रहेगी।

राजद के साथ विवाद की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि राजद के साथ सीटों को लेकर कोई मतभेद नहीं है। कांग्रेस पार्टी भी हमारे साथ है। पिछले वर्ष हुए उपचुनाव में भी हम एक साथ थे। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि एकता के लिए सहमति बनी है न कि बिखराव के लिए। नीतीश ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर एक समिति बनेगी।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में हुई मुलाकात के विषय में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके पहले भी मैं राहुल गांधी से मिल चुका हूं। आगामी विधानसभा चुनाव में हम साथ-साथ हैं। वर्तमान समय में भी कांग्रेस जद (यू) सरकार को समर्थन दे रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता ‘बयान बहादुर’ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता घबराहट आर बेचैनी में लगातार झूठ बोल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending