Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

संवासिनियों द्वारा तैयार कपड़े पहनेंगी हुमा कुरैशी, युक्ता मुखी

Published

on

female-priosner

Loading

विद्या शंकर राय

वाराणसी। समाज की मुख्यधारा से दूर सुधार गृह में कैद लड़कियों (संवासिनियों) की कड़ी मेहनत अब रंग लाने लगी है। उनकी लगन और परिश्रम का ही नतीजा है कि उनके हुनर को अब रैंप पर नई पहचान मिलने वाली है। अभिनेत्री हुमा कुरैशी, पूर्व मिस इंडिया अदिति आर्या और युक्ता मुखी जैसी टॉप मॉडल जल्द ही जेल में बंद संवासिनियों की ओर से तैयार डिजाइनर परिधान पहने रैंप पर दिखाई देंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के जैतपुरा में चल रहे सुधार गृह का नजारा पिछले कुछ दिनों में बदल गया है। कुछ महीने पहले तक यहां रहने वाली लड़कियों की जिंदगी का कोई मकसद नहीं था, लेकिन अब मकसद मिल गया है। योग सूत्र ट्रस्ट की संचालिका पुष्पांजलि शर्मा ने संवासिनी गृह में रहने वाली लड़कियों को पांच महीने पहले ही योग के जरिए जीवन सुधारने की कला सिखाना शुरू किया था। मोटिवेशन और काउंसिलिंग के जरिये उन्होंने इन लड़कियों के हुनर को परखने के बाद अपने कदम बढ़ाने का फैसला किया तो इन लड़कियों की जिंदगी बदलनी शुरू हो गई।

अब यही संवासिनियां सुधार गृह में खूबसूरत गाउन तैयार करने में जुटी हैं। फैशन डिजाइनर रूपाली के निर्देशन में सुधार गृह परिसर में ही 24 लड़कियां ब्लू व व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन वाले 10 गाउन तैयार कर रही हैं। बनारस के एक पांच सितारा होटल में 13 जून को एक फैशन शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई नामी मॉडल इन परिधानों को पहने हुए नजर आएंगी।

योगगुरु पुष्पांजलि शर्मा कहती हैं, “13 जून को आयोजित होने वाले फैशन शो के लिए अदिति आर्या, हुमा कुरैशी और युक्ता मुखी को खासतौर पर आमंत्रित किया गया है। उम्मीद है कि इस फैशन शो के जरिये बनारस की इन संवासिनियों को नई पहचान मिलेगी।” उन्होंने बताया कि इस फैशन शो के बाद एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, ताकि हर कोई इनके हाथों की कारीगरी को देख सके। बिक्री से होने वाली आय के जरिये आने वाले दिनों में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा।

सुधार गृह में ही तैयार होने वाले परिधानों व अन्य सामान की ऑनलाइन बिक्री के लिए जुबेनाइल होम शॉप भी खोले जाने की योजना है। जिस संवासिनी के सामान की बिक्री होगी, उसका पैसा सीधे उसके खाते में जमा करा दिए जाएंगे। संवासिनी गृह की अधीक्षक उर्मिला राय ने बताया, “ट्रस्ट की पहल से इन लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ा है। इनका उत्साह देखते ही बन रहा है। यहां पर अब हर कोई कुछ करने के लिए लालायित दिख रहा है।”

जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात रंजन कहते हैं कि इस तरह की शुरुआत से निश्चित तौर पर सुधार गृह में रह रहीं लड़कियों के जीवन में बदलाव आएगा। इस तरह की संस्थाएं पहले सरकार के साथ मिलकर काम करने से हिचकती थीं, लेकिन अब उनकी सक्रियता एक शुभ संकेत है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending