Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मलेशिया में भारतीय समुदाय के लिए 2.6 करोड़ डॉलर मंजूर

Published

on

कुआलालंपुर,मलेशिया,प्रधानमंत्री नजीब तुन रजाक, भारतीय समुदाय,सामाजिक-आर्थिक विकास

Loading

कुआलालंपुर | मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब तुन रजाक ने देश में भारतीय समुदाय के उत्थान के लिए 10 करोड़ मलेशियाई रिंग्गित यानी लगभग 2.6 करोड़ डॉलर की राशि मंजूर की है। मलेशिया की समाचार एजेंसी ‘बरनामा’ के मुताबिक, भारतीय समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास (सेडिक) की विशेष इकाई के लिए इस राशि को मंजूरी दी गई।

सेडिक के निदेशक एन.एस.राजेंद्रन ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिणपूर्व एशियाई देश में मौजूद 26 लाख भारतीयों में से 40 प्रतिशत का जीवन स्तर सुधारने के अवसर तैयार करने के लिए किया गया यह एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि चुनिंदा मानदंडों पर आधारित गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) और प्रशिक्षण संस्थानों के जरिए धनराशि आवंटित की जाएगी।  राजेंद्रन ने कहा कि सेडिक ने तमिल स्कूलों के मुद्दे, दस्तावेज, विश्वविद्यालयों में प्रवेश, उच्च जोखिम क्षेत्र में युवाओं और सार्वजनिक क्षेत्र में भारतीय भागीदारी सहित भारतीय समुदायों के लिए 11 क्षेत्रों की पहचान की है। उन्होंने कहा, “सेडिक सही तरीके से पूंजी के प्रबंधन को सुनिश्चित करेगा ताकि लक्षित समूहों को सरकारी लाभ प्राप्त हो सके।”

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending