Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा नहीं रहे 

Published

on

Loading

मुंबई| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा नहीं रहे। 77 वर्ष की उम्र में सोमवार तड़के उनका निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि देवड़ा ने तड़के करीब 3.30 बजे अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी तथा दो बेटे हैं, जिनमें से एक पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मिलिंद देवड़ा हैं।

मुरली देवड़ा वर्ष 1977-78 में मुंबई के मेयर रहे थे। बाद में वह दो दशक तक मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। मुंबई दक्षिणी सीट से वह चार बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। वह केंद्र में पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री थे। उन्होंने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी संभाला था।

देवड़ा का शव लोगों के अंतिम दर्शन के लिए दक्षिण मुंबई में मुंबई रीजन कांग्रेस कमेटी (एमआरसीसी) के दफ्तर में रखा जाएगा। दोपहर बाद शहर के चदनवाड़ी स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सभी राजनीतिक दलों के नेता उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।

देवड़ा गांधी परिवार के समर्थकों में से रहे। अमेरिका समर्थक नीति के पैरोकार मुरली देवड़ा अर्थशास्त्र से स्नातक थे। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। देशभर में शीर्ष राजनीतिक नेताओं, व्यवसायियों, सिनेमाकर्मियों तथा मीडियाकर्मियों से उनके व्यक्तिगत संबंध काफी अच्छे थे।

नेशनल

पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जताया दुःख, दार्जिलिंग रवाना

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुःख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है, NFR जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई है। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में ट्रेन के लोको पायलट भी शामिल हैं। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे का कहना है कि लगभग 25 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। हम बचाव अभियान को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंचनजंगा को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी है। हमें 8 लोगों की मौत की जानकारी मिली है।

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अभी इसके कारण के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी लेकिन आधुनिक समय में इसकी जांच और गहन सुधार की आवश्यकता है। मैं अनुमान लगा रहा हूं कि संभवतः यह इंजन ‘कवच’ (एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली) नहीं थी। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि सरकार सुधारात्मक कार्रवाई करेगी।

 

Continue Reading

Trending