अन्तर्राष्ट्रीय
जी7 शिखर वार्ता में अमेरिका करेगा रूस पर प्रतिबंध का आग्रह
वाशिंगटन| अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा आगामी शिखर वार्ता ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) में यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं से रूस के खिलाफ प्रतिबंध जारी रखने का आग्रह करेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को खबर दी है कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के यूरोपियाई मामलों के वरिष्ठ निदेशक चार्ल्स कुपचैन ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान ओबामा के जी7 शिखर वार्ता के लिए जर्मनी जाने का आान किया। उन्होंने कहा, “हम विशेष रूप से उस संघर्ष के बढ़ने को लेकर चिंतित हैं, जो हमने बीते 24 से 48 घंटों में यूक्रेन में देखा है।”
चार्ल्स ने कहा कि जी7 नेताओं के लिए रूस के लोगों पर दबाव बनाने और यूक्रेन में भावी नतीजों के लिए एक आम सहमति बनाने के लिए इस पर चर्चा करना जरूरी है कि मिन्स्क समझौता कैसा लागू हो।
जी7 की संभावित प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर व्हाइट हाउस के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बेन रोड्स ने कहा कि वाशिंगटन की प्राथमिकता रूस के खिलाफ प्रतिबंध बरकरार रखना है। अमेरिका का आरोप है कि रूस, विद्रोही बलों का आश्रयदाता है।
रोड्स ने कहा कि ओबामा जी7 शिखर वार्ता के लिए रविवार को जर्मनी आएंगे। वह जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।
जी7 एक राष्ट्र समूह है, जिसमें अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, युनाइटेड किंगडम (यूके) और जापान शामिल है।
जी7 समूह ने मार्च 2014 को क्रीमिया संकट के लिए रूस की भूमिका को जिम्मेदार ठहराया और इसकी सदस्यता रद्द करने के लिए वोट किया।
अन्तर्राष्ट्रीय
कुवैत के मंगाफ शहर में इमारत में आग से 43 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर भारतीय
कुवैत सिटी। कुवैत के मंगाफ शहर में बुधवार सुबह एक इमारत में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अधिकतर भारतीय हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह दक्षिणी कुवैत के मंगाफ शहर में एक इमारत में आग लगी। इस इमारत में भारत और एशिया के मजदूर रहते हैं।
इस हादसे में 40 भरतीयों समेत 43 लोग मारे गए है और करीब 30 लोग घायल हैं। मेजर जनरल रशीद हमद ने कहा कि घटना की सूचना स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे अधिकारियों को दी गई, इसके बाद राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग एक फ्लैट के किचन से शुरू हुई और पूरी इमारत में फैल गई। जिस इमारत में आग लगी है, वह केरल के रहने वाले एक शख्स की है। इमारत में भी ज्यादातर दक्षिण भारत के ही लोग थे। मरने वाले दस भारतीय नागरिकों में से भी पांच केरल के थे। कुवैत के उप प्रधान मंत्री फहद यूसुफ अल सबा ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस कमांडर ने स्टेट टीवी को बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें मजदूरों के क्वार्टर बने हैं। हादसे के समय भी वहां बड़ी संख्या में श्रमिक यहां मौजूद थे। दर्जनों लोगों को बचा लिया गया लेकिन दुर्भाग्य से आग से निकलने वाले धुएं के कारण कई लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। कुवैती स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आग के कारण लगभग 43 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उधर इस घटना पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुःख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘कुवैत शहर में आग की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। कथित तौर पर 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ितों में से अधिकांश भारतीय बताए जा रहे हैं।’
-
ऑफ़बीट12 hours ago
गर्मी की वजह से स्किन एलर्जी, दाने और रैशेज हैं तो इन तरीकों से मिल सकती है निजात
-
नेशनल2 days ago
RSS नेता इंद्रेश कुमार का बीजेपी पर निशाना, कहा- अहंकार किसी का नहीं टिका, फिर किसी राजनीतिक दल की क्या बिसात
-
मनोरंजन1 day ago
इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘सिंघम अगेन’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से होगा क्लैश
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अवैध नशे के खिलाफ जारी है योगी सरकार का एक्शन, एक सप्ताह में हजारों लीटर अवैध शराब जब्त और नष्ट
-
प्रादेशिक2 days ago
यूपी: नदियों, झीलों, अमृत सरोवरों के साथ ही पर्यटन और ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों पर मनाया जाएगा योग दिवस
-
ऑफ़बीट2 days ago
आइसक्रीम में थी कटी हुई इंसानी उंगली, डॉक्टर ने नट्स समझकर चखा, फिर निकल गई चीख
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
अयोध्या: राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, जैश के आतंकी का ऑडियो आया सामने
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
इस माह के अंत तक तैयार हो जाएगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे