Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जॉन केरी की पैर की सर्जरी सफल

Published

on

john kerry

Loading

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी के दाएं पैर की सर्जरी सफल रही। उनके पैर में फ्रैक्चर था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन कर्बी ने कहा ने बताया कि केरी की सर्जरी मेसाच्युसेट्स के बोस्टन स्थित मेसाच्युसेट्स जनरल हॉस्पीटल में मंगलवार को हुई।

सर्जरी से पहले विदेश मंत्री ने पेरिस में आतंकवादी संगठन आईएस से मुकाबले के बारे में चर्चा के लिए आयोजित बैठक में फोन पर बात की। केरी ने रविवार को टूर डे फ्रांस में हिस्सा लिया था, जहां साइकिल दुर्घटना में उनके दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया था। केरी शनिवार को ईरान के विदेश सचिव मोहम्मद जवाद जारिफ के साथ बातचीत के लिए जेनेवा और स्विट्जरलैंड की यात्रा पर थे। सोमवार को वह स्पेन के मैड्रिड और फ्रांस के पेरिस का दौरा रद्द करने के बाद सर्जरी के लिए बोस्टन लौटे।

केरी के पैर में फ्रैक्चर आने के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनके चोटिल होने के कारण ईरान के साथ परमाणु वार्ता बाधित हो सकती है, जिसकी समय सीमा जून के अंत में समाप्त हो रही है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने दैनिक प्रेस वार्ता में बताया कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि उनके (विदेश मंत्री) चोटिल होने का परमाणु वार्ता पर क्या प्रभाव पड़ेगा। अर्नेस्ट ने कहा, “जिस बात पर मेरा यकीन है और जो बरकरार रहेगी वह यह है कि जून के अंत तक परमाणु वार्ता संपन्न करने के हमारे प्रयास में वह अग्रणी भूमिका निभाएंगे।”

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending