Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में घिरे हल्के बादल, बौछारे पड़ने के आसार

Published

on

Delhi_heat

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह हल्के बादल घिरे और मौसम विभाग ने दिन के वक्त हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने के आसार जताए हैं। भारत मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आर्द्रता सुबह 8.30 बजे 70 फीसदी दर्ज की गई। आईएमडी के अधिकारी के मुताबिक, शहर में मंगलवार को 2.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 39.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रादेशिक

इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading

चेन्नई। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसकी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है।

एयरलाइंस कंपनी ने एक बयान में कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं. विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

Continue Reading

Trending