Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मिल्खा सिंह से मिली ‘दिल धड़कने दो’ की टीम

Published

on

Loading

जोया अख्तर निर्देशित ‘दिल धड़कने दो’ की टीम ने यहां सोमवार को पूर्व एथलीट मिल्खा सिंह से मुलाकात की। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को ट्विटर पर इस मुलाकात से संबंधित एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें फिल्म के कलाकार अनिल कपूर, फरहान अख्तर, रणवीर सिंह, शेफाली शाह, प्रियंका और निर्देशक जोया अख्तर ‘फ्लाइंग सिख’ उर्फ मिल्खा सिंह एवं उनके परिवार के साथ दिख रहे हैं।

फिल्म के कलाकारों ने अपने प्रशंसकों को इस बाबत बताया।

फरहान अख्तर : मिल्खा जी के घर पर खुशहाल समय। मैं परांठा खाने की प्रतियोगिता में अव्वल आया। शुक्रिया निम्मी आंटी और सोनिया मिल्खा।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा : हमें मिल्खा सिंह से मिलवाने व ऑटोग्राफ दिलवाने के लिए आपका शुक्रिया फरौत अख्तर(फरहान अख्तर)।

अनिल कपूर : चंडीगढ़ में फ्लाइंग सिख के साथ उड़ता हुआ महसूस कर रहा हूं। आपसे मिलना असली सम्मान है।

रणवीर सिंह : अपने आप में एक महान आदमी से ‘दिल धड़कने दो’ के लिए आशीर्वाद लिया। उनसे मिलकर सच में धन्य हो गया।

‘दिल धड़कने दो’ पांच जून को रिलीज हो रही है। इसमें अनुष्का शर्मा भी हैं।

 

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending