Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में आंशिक रूप से छाएंगे बादल

Published

on

weather-delhi

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग का कहना है कि दिन में धूल भरी आंधियां चलने के साथ कुछ इलाकों में हवाओं के साथ बौछार भी पड़ सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 45 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। शहर के कुछ इलाकों हल्की बूंदाबांदी भी देखी गई। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सपा-भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, हुई मारपीट

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की खबर सामने आ रही है। बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं में मतगणना के बीच एग्जिट पोल को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। लखनऊ से मारपीट का ये वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खबरों की मानें तो मतगणना के दौरान सपा और बीजेपी कार्यकर्ताओं में बहस छिड़ गई। इस बहस का कारण एग्जिट पोल के आंकड़े थे। दरअसल एग्जिट पोल के आंकड़ों में यूपी समेत समूचे देश में बीजेपी को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा था। ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी को 400 पार दिखाया गया था। मगर आज नतीजों के रुझान अलग ही हैं। इंडिया अलायंस का हिस्सा समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले बीजेपी को टक्कर दे रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सपा और बीजेपी कार्यकर्ताओं में एग्जिट पोल को लेकर विवाद हो गया। सपा कार्यकर्ताओं ने एग्जिट पोल पर सवाल खड़े कर दिए। ऐसे में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

Continue Reading

Trending