प्रादेशिक
छत पर सेब की खेती बना शोध का विषय
रायपुर। क्या आपको लगता है कि छत्तीसगढ़ में सेब की खेती आसानी से संभव है, वह भी घर की छत पर? असंभव लगता है न! लेकिन इस असंभव का संभव कर दिखाया है, राजधानी भोपाल की नवाचारी जैविक महिला कृषक पुष्पा साहू ने। उन्होंने भोपाल के अवंति विहार स्थित अपने मकान पर विभिन्न सब्जी व फल के पौधों के साथ सेब के पेड़ भी उगाए हैं। कृषि विशेषज्ञों के लिए छत पर सेब की खेती शोध का विषय बना हुआ है।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ.कृष्ण कुमार साहू के अनुसार, सेब की पैदावार के हिसाब से भविष्य में इसकी अच्छी खेती की संभावना है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में भी सेब के नौ पौधे सुरक्षित हैं। इसे कृषि अनुसंधान के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में लगाया जाएगा। ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ कहावत को चरितार्थ करती इस छत की खेती देखने बीते बुधवार को जर्मनी से आईं कृषि वैज्ञानिक बारबरा अल्टमल भी साहू के घर पहुंचीं। उनके साथ ओडिशा के कोवनेंट सेंटर फॉर डेवलपमेंट (सीसीडी) के डॉ.पुलिकेश नायडू और अन्य कृषि विज्ञानी भी रहे। उन्होंने छत पर सब्जी, फल व फूलों की खेती का अवलोकन किया। इसके पहले संसदीय सचिव तोखन साहू ने भी छत की खेती का अवलोकन किया।
पुष्पा ने अभी छत पर विदेशी सलाद (लेटुस), बैगन, ग्वार फल्ली के साथ मुनगा, नीबू, सीताफल व अनार के पेड़ लगाए हैं, जो फल दे रहे हैं। इसके साथ ही सेब का पौधा भी लगाया है। पुष्पा साहू ने बताया कि इसकी खेती पूरी तरह जैविक पद्धति से की जा रही है। इसमें किसी भी तरह के रसायनिक खाद व कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम ‘जैविक छत्तीसगढ़-2015’ में छत की जैविक खेती को पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुति दी है।
प्रादेशिक
ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या
नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।
कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
-
लाइफ स्टाइल17 hours ago
गर्मियों में रोजाना मूली खाने से होंगे कई फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल ने किया 10 गारंटियों का एलान- 24 घंटे मुफ्त बिजली, सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा का वादा
-
नेशनल2 days ago
बाराबंकी के हैदरगढ़ में बोले CM योगी- ये चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच
-
नेशनल3 days ago
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बम बनाने को एक कुटीर उद्योग बना दिया है : पीएम मोदी
-
मनोरंजन3 days ago
आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर
-
नेशनल2 days ago
अखिलेश यादव ने दी बीजेपी को चेतावनी, कहा- वोट डालने से किसी को रोका तो
-
नेशनल2 days ago
‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव: यूपी की 13 सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर