Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में 3 आतंकवादी ढेर

Published

on

Afghanistan_terrorist

Loading

काबुल। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में तीन आतंकवादियों को उस समय मार गिराया गया, जब उन्होंने एक पुलिस थाने पर हमला किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने सोमवार को दी।

नांगरहार की प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में रविवार देर रात आतंकवादियों ने पुलिस थाने पर धावा बोला। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात आतंकवादियों की ओर से हमला होने के बाद सोमवार सुबह तक चले संघर्ष में 19 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तालिबान आतंकवादी गुट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending