Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सुभाष घई को आइफा में मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

Published

on

Loading

नई दिल्ली | लेखक और फिल्मकार सुभाष घई को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (आइफा) के 16वें संस्करण में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय पुरस्कार समारोह का आयोजन जून माह में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में किया जाएगा। आइफा के आयोजक विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट के निदेशक सब्बास जोसेफ ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “भारतीय सिनेमा में अपने सराहनीय योगदान के लिए सुभाष घई को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।”

सुभाष घई को यह पुरस्कार सात जून की रात पुरस्कार समारोह के दौरान दिया जाएगा। इस पुरस्कार को ‘भारतीय सिनेमा में सराहनीय योगदान’ नाम दिया गया है।  जोसेफ ने कहा, “लाइफटाइम अचीवमेंट से कई बार लोगों का आशय होता कि किसी व्यक्ति के करियर का अंत, जबकि हमारे पास कुछ ऐसे लोग हैं जो लगातार योगदान जारी रखते हैं। इसीलिए ‘सराहनीय योगदान’ अधिक उपयुक्त लगता है।”

70 वर्षीय फिल्मकार सुभाष घई ने ‘हीरो’, ‘कर्मा’, ‘सौदागर’, ‘खलनायक’ और ‘परदेश’ जैसी कई फिल्में बनाई है। फिलहाल वह ज्यादातर समय अपने विस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल फिल्म स्कूल को दे रहे हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending