Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएल-8 : सुपर किंग्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

Published

on

कोलकाता,चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स,इडेन गार्डन्स स्टेडियम,आईपीएल-8,मुंबई इंडियंस,महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), माइकल हसी, ड्वायन स्मिथ, फॉफ दू प्लेसिस,रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, अंबाती रायडू, लसिथ मलिंगा, पार्थिव पटेल

Loading

कोलकाता | दो बार के चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को इडेन गार्डन्स स्टेडियम में जारी आईपीएल-8 के खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमों ने इस मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

इससे पहले दोनों टीमें इसी मैदान पर आईपीएल-6 में भी एकदूसरे के खिलाफ फाइनल मैच खेल चुकी हैं। तब मुंबई इंडियंस खिताब जीतने में सफल रहे थे। सुपर किंग्स रिकॉर्ड छठी बार फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहा है, जिसमें उसे दो बार खिताबी सफलता भी मिली है। वहीं मुंबई इंडियंस तीसरी बार फाइनल में पहुंचे हैं।

टीम :

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), माइकल हसी, ड्वायन स्मिथ, फॉफ दू प्लेसिस, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा, मोहित शर्मा, पवन नेगी।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, अंबाती रायडू, लसिथ मलिंगा, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, मिशेल मैक्लेनगन, जगदीश सुचित, विनय कुमार।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending