प्रादेशिक
राजधानी दिल्ली में धूप भरी सुबह
नई दिल्ली| देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूप निकली हुई है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 34 फीसदी आद्र्रता थी।
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
प्रादेशिक
इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्पताल में थे भर्ती
देहरादून। इस्कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।
इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।
-
लाइफ स्टाइल18 hours ago
थका-थका रहता है शरीर, ये हो सकता है कारण; जानें उपाय
-
आध्यात्म2 days ago
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
-
नेशनल3 days ago
रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना
-
नेशनल3 days ago
सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट
-
नेशनल3 days ago
कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे
-
नेशनल3 days ago
अमेठी से राहुल गांधी के न लड़ने पर आया स्मृति ईरानी का बयान, कही ये बात
-
नेशनल3 days ago
प्रचार के लिए निकलने से पहले क्रैश हुआ उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे का हेलीकाप्टर, बाल-बाल बची जान