Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली में तेज धूप

Published

on

नई दिल्ली,राष्ट्रीय राजधानी,तेज धूप,न्यूनतम तापमान,सेल्सियस

Loading

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को तेज धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 48 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

नेशनल

जम्मू-कश्मीर के एलजी का एलान- आतंकी हमले में मारे गए तीर्थयात्रियों के परिजनों को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा

Published

on

Loading

जम्मू। जम्मू कश्मीर के रियासी में हुए आतंकी हमले में 10 तीर्थयात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। छह से सात आतंकियों ने तीर्थयात्रियों से भरी बस पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी के कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। आतंकी हमले की एनआईए जांच के आदेश जारी हो गए हैं।

उधर, जम्मू-कश्मीर सरकार ने सोमवार को रियासी आतंकी हमले में मारे गए तीर्थयात्रियों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मंजूर की। एलजी मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा, “रियासी आतंकी हमले में शहीद हुए तीर्थयात्रियों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। घायल तीर्थयात्रियों का जम्मू और रियासी के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।”

रविवार को रियासी जिले के पोनी इलाके के येरयाथ गांव में उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसमें 10 तीर्थयात्री मारे गए और 33 घायल हो गए।

बस शिव खोरी मंदिर से कटरा शहर वापस आ रही थी, तभी आतंकवादियों ने उस पर गोलीबारी की। इसके बाद चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया। बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे 10 तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए।

 

Continue Reading

Trending