Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Published

on

हरदोई, कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र, भूड़हरिया गाँव, अनिल पुत्र दुलारे

Loading

-बहनोई के घर से सहारनपुर जाने की बात कहकर निकला था युवक

-पिता ने दामाद के चचेरे भाई पर लगाया आरोप

  मनोज तिवारी 

हरदोई। कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के भूड़हरिया गाँव के किनारे एक बाग मे आम के पेड़ से लटकते एक युवक के शव को देखा गया। जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस ने को सूचना दी। पिता ने पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप अपने दामाद के चचेरे भाई के ऊपर लगाया है। पुलिस ने शव का पीएम कराया है। पुलिस पीएम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के भूड़हरिया गाँव के किनारे रविवार की सुबह गाँव की महिलाएं जब शौच के लिए गईं तो देखा सुशील सिंह के बाग मे आम के पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिला। महिलाएं घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी तो वहाँ शव को देखने वालों की भीड़ लग गयी। शव की पहचान गाँव के अनिल 22 पुत्र दुलारे के रूप मे हुयी। जानकारी मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लिया और पीएम के लिए भेजा।

दुलारे ने बताया की उसका पुत्र शुक्रवार को गाँव के ही अजय लालू को साथ लेकर अपने बहनोई गयारी के घर कोतवाली कछौना के महेशन मढ़िया के यहाँ गया था। यहाँ से उसने अपने भांजे अरविंद को साथ लिया और उसके बाद सहारनपुर जाने की बात कहकर चारों निकले थे लेकिन बघौली चौराहे से वह संदिग्ध अवस्था मे लापता हो गया था। उसकी खोजबीन शुरू की गयी लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो बेनीगंज प्रतापनगर कोथावा बघौली आदि स्थानों पर तलाश किया गया। लेकिन जानकारी नहीं लगी।

उसको खोजने के लिए गयारी भी आया था। रविवार की सुबह उसका शव गाँव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। पिता का आरोप है की उसके हांथ पीछे की ओर बंधे थे उसने अपने दामाद के चचेरे भाई विनोद पुत्र कन्हैयालाल के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया। बताया की विनोद की ससुराल कहलईया गाँव मे है और विनोद का उसकी साली को लेकर झगड़ा भी हुआ था। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना से कोहराम मचा है। युवक अविवाहित था और अपने भाई से दूसरे नंबर का था।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending