Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सलमान के लिए बॉलीवुड ने मांगी दुआ

Published

on

salman-farah

Loading

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बुधवार को मुंबई की एक सत्र अदालत ने उनसे संबंधित हिट एंड रन (2002) मामले में दोषी पाया। फैसला सुनाए जाने से पूर्व सलमान के परिवार सहित फराह खान और संजय गुप्ता सरीखी सिने हस्तियों ने उनके लिए दिल से दुआएं मांगी। बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर पर फैसला सलमान के हक में आने की दुआएं कीं।

-फराह खान : दुबई में हूं, लेकिन मेरी दुआएं व ध्यान अभी भी मुंबई में सलमान व उनके परिवार के साथ है।

-संजय गुप्ता : क्योंकि मुझे सलमान एवं उनके परिवार से हमदर्दी है, जो मुझे प्यारे हैं, इसका यह मतलब नहीं कि मैं पीड़ितों के खिलाफ हूं।

-अर्पिता खान शर्मा (सलमान की बहन): आज हमारे लिए एक बड़ा दिन है। हम जानते हैं कि हम अकेले नहीं हैं। आपकी दुआ, प्यार व समर्थन के लिए आपका धन्यवाद।

-सतीश कौशिक : सारी दुआएं सलमान खान के साथ हैं। ईश्वर उन्हें खुशियां दें।

-नील नितिन मुकेश : मेरी दुआएं सलमान खान भाई के साथ हैं। मैं जिन बेहतरीन इंसानों को जानता हूं, वह उनमें से एक हैं। दुआ।

-प्रीतिश नंदी : मैं एक मित्र के रूप में सलमान खान को कई वर्षों से जानता हूं। ईश्वर उन्हें आज के फैसले का सामना करने की हिम्मत दे।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending