Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सोनम ने ‘नीरजा’ की झलकी साझा की

Published

on

नई दिल्ली,बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर,नीरजा,फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट,आतंकवादियों,अभिनेत्री शबाना आजमी,ट्विटर

Loading

नई दिल्ली | बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘नीरजा’ की पहली झलकी साझा की है। यह फिल्म विमान कंपनी, पैन एम की साहसिक फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित है। उल्लेखनीय है कि पांच सितंबर, 1986 को आतंकवादियों ने पैन एम की उड़ान संख्या 73 वाले विमान को अगवा किया था। विमान में सवार यात्रियों को आतंकवादियों से बचाने की कोशिश में नीरजा की जान चल गई थी। सोनम, नीरजा की भूमिका निभा रही हैं।

सोनम ने एक तस्वीर के जरिए इस फिल्म की पहली झलकी ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने इसे ‘सबसे खास’ फिल्म बताया। तस्वीर में सोनम फ्लाइट अटेंडेंट की वर्दी पहनें दिख रही हैं। वह मुस्कुरा रही हैं। उनके कंधे तक लंबे बाल बंधे हुए हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, “सबको हैलो! यह मैं हूं, नीरजा के रूप में। नीरजा भनोट को हमारी श्रद्धांजलि। यह मेरी सबसे खास फिल्म है। आपका शुक्रिया।” फिल्म के निर्देशक राम माधवानी की नजर में ‘नीरजा’ बनाना सभी के लिए एक भावुक सफर है। ‘नीरजा’ की पटकथा एवं कहानी सैविन क्वाड्रास ने लिखी है। इसमें अभिनेत्री शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं।

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending