Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

महाराष्ट्र को एकजुट रखने का शिवसेना का संकल्प

Published

on

मुंबई,शिवसेना,महाराष्ट्र-दिवस,भाजपा,मुख्यमंत्री

Loading

मुंबई | शिवसेना ने महाराष्ट्र दिवस पर शुक्रवार को लोगों से वादा किया कि पार्टी हमेशा राज्य की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए काम करेगी। अपनी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को परोक्ष रूप से आगाह करते हुए शिवसेना ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जिनका जन्म राज्य के गठन के बाद हुआ है, छोटे राज्यों के पक्ष में हैं।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा है, “महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री होना सम्मान की बात है, चाहे वह विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण कहीं से भी ताल्लुक रखते हों। महाराष्ट्र किसी भी परिस्थिति में एकजुट रहेगा। महाराष्ट्र दिवस पर यह हमारा राज्य के लोगों से वादा है।” संपादकीय में कहा गया है कि पार्टी का भविष्य राज्य के भविष्य से जुड़ा हुआ है। “शिवसेना का जन्म महाराष्ट्र की हिफाजत के लिए ही हुआ था।” फडणवीस से पूरे राज्य की प्रगति और समृद्धि की दिशा में काम करने की अपील करते हुए संपादकीय में कहा गया है कि भाजपा-शिवसेना सरकार में जनता को लाभ मिलना चाहिए।

ऐतिहासिक उदाहरण पेश करते हुए संपादकीय में कहा गया है कि जिन्होंने राज्य पर गंदी निगाह रखी, वे नष्ट हो गए और जो राज्य को तोड़ना चाहते थे, वे गर्दिश में चले गए। संपादकीय के मुताबिक, “जो महाराष्ट्र का भविष्य खराब बनाने में लगे हैं, शिवसेना उनका खून चूसने के लिए तैयार है। हम सिर्फ मराठी अस्मिता की सुरक्षा के लिए सांस लेते हैं और आर्थिक राजधानी मुंबई सहित पूरा राज्य जरूर एकजुट रहेगा।”

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending