Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी की टिप्पणी का जेटली ने बचाव किया

Published

on

Arun jaitley

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी का मंगलवार को बचाव किया, जिसमें उन्होंने अपने विदेश दौरे के दौरान प्रवासी भारतीयों के बीच कहा था कि भारत की छवि घोटाले वाले देश से बदल कर कौशल वाले देश की बन गई है। जेटली ने यह भी कहा कि दुनिया में कहीं भी भ्रष्टाचार पर बात करने में कोई बुराई नहीं है। कांग्रेस ने राज्यसभा में मंगलवार को यह मुद्दा उठाया और पूछा कि हाल में अपने तीन देशों के दौरे के दौरान मोदी ने इस तरह की टिप्पणी क्यों की, जिससे देश की बदनामी हुई?

कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए जेटली ने कहा कि इंटरनेट व अन्य प्रौद्योगिक प्रगति के इस युग में चर्चा और बहस को सीमित रखना संभव नहीं है। मंत्री ने कहा, “यहां जो भी हो रहा है, उसे कहीं भी देखा या सुना जा सकता है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री पर वार कर रही है। जेटली ने कहा कि भारतीय प्रवासियों के बीच भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा करने में कोई बुराई नहीं है।

मंत्री ने आश्चर्य जताया, “भ्रष्टाचार गुनाह नहीं, लेकिन उसपर चर्चा गुनाह है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से मोदी की टोरंटो की टिप्पणी पर सवाल उठाना बेहद विचित्र है, क्योंकि वर्तमान सरकार देश को घोटालों से कौशल युक्त भारत की तरफ ले जा रही है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने इस मुद्दे को राज्यसभा में उठाया, जिसका जवाब जेटली ने दिया। लेकिन फिर भी सदन में हंगामा जारी रहा, जिसके कारण प्रश्नकाल के दौरान सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी। पहली बार पांच मिनट के लिए, दूसरी बार 15 मिनट के लिए, जबकि अंतत: सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending